सपा ने खाद पानी बिजली संकट को लेकर नगर में प्रदर्शन दिया ज्ञापन
कादीपुर सुलतानपुर । समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक सपा नेता भागेलू राम के नेतृत्व में खाद पानी बिजली संकट को लेकर नगर में प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी उत्तम तिवारी के कार्यालय पर पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग किया। सपा नेता पूर्व विधायक भागेलू राम ने कहा कि कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में इस समय किसान यूरिया खाद की भारी किल्लत झेल रहे हैं। यूरिया खाद की कालाबाजारी खुलेआम हो रही है। महंगे दामों पर खाद खरीदना किसान की मजबूरी बन गई है। नहरो की सफाई न होने नलकूप सरकारी बंद होने के कारण सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। विद्युत आपूर्ति आए दिन बाधित है जिनके कारण प्राइवेट ट्यूबवेल भी नहीं चल पा रहे हैं। वर्तमान सरकार किसानों नौजवानों सहित आम जन की सुख सुविधा को देने में पूरी तरह से फेल हो चुकी है ये सरकार किसान विरोधी जनविरोधी है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी जन समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे हैं यदि समस्या का समाधान नहीं होता है तो आने वाले समय में समाजवादी पार्टी और भी बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन में विधानसभा अध्यक्ष रंजीत यादव रंजू, बदली महाविद्यालय अमरेथूडड़िया के प्रबंधक राकेश रंजन, , अनीस अहमद, अनिल यादव, धर्मेंद्र यादव, श्री राम निषाद, शहाबुद्दीन हाशमी, प्रमोद यादव, संजय यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।





















































Leave a comment