Politics News / राजनीतिक समाचार
लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के फेज-1बी को स्वीकृति प्रदान करने पर उप मुख्यमंत्री ने पीएम व केन्द्रीय कैबिनेट के प्रति व्यक्त किया आभार
लखनऊ:उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा रू 5,801 करोड़ की लागत से लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के फेज-1 बी को स्वीकृति प्रदान
किये जाने पर प्रधानमंत्री व केन्द्रीय कैबिनेट के प्रति आभार व्यक्त किया है और लखनऊ वासियो को बधाई दी है।
कहा कि यह उत्तर प्रदेश के मेट्रो नेटवर्क विस्तार की दिशा में सराहनीय कदम है।11.165 किलोमीटर लंबे इस चरण में 7 भूमिगत और 5 एलिवेटेड मिलाकर कुल 12 स्टेशन होंगे, जो राजधानी के प्रमुख आर्थिक, सामाजिक और व्यावसायिक केंद्रों को आपस में जोड़ेंगे।
यह मेट्रो न केवल यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगी, बल्कि रोजगार, पर्यटन और निवेश के नए अवसर भी सृजित करेगी।
























































Leave a comment