Politics News / राजनीतिक समाचार

राजस्थान सरकार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश सरकार भी इलेक्ट्रो होम्योपैथी बोर्ड का करे गठन

दीदारगंज आजमगढ़ । उत्तर प्रदेश सरकार भी राजस्थान सरकार की तरह से इलेक्ट्रो होम्योपैथी बोर्ड का गठन करे इस बात के लिए जौनपुर जनपद के शाहगंज नगर स्थित शाहगंज इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिकल इंस्टीट्यूट के प्राचार्य डा एस एन राय के नेतृत्व में गुरुवार  इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सको का एक प्रतिनिधिमंडल  रसड़ा बलिया में एक कार्यक्रम के तहत पंचायती राज , अल्पसंख्यक कल्याण हज और वक्फ मंत्री ओमप्रकाश राजभर से भेंट कर उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा और राजस्थान सरकार का इलेक्ट्रो होम्योपैथी बोर्ड के गठन से संबंधित शासनादेश की एक प्रति तथा बोर्ड आफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी उत्तर प्रदेश लखनऊ की प्रकाशित स्मृति का की प्रति भी मंत्री ओम प्रकाश राजभर को सौंपी। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी बोर्ड के गठन की अति आवश्यकता है।हम इस विषय पर सदन में चर्चा करेंगे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh