Politics News / राजनीतिक समाचार

देवलास में भाजपा मंडल कार्यालय का हुआ उद्घाटन

देवलास, मऊ। भारतीय जनता पार्टी मंडल मुहम्मदाबाद गोहना के नये कार्यालय का शुक्रवार को देवलास में उद्घाटन किया गया। यहां मंडल कार्यालय की स्थापना कर यह स्पष्ट संकेत दिया गया कि पार्टी अब हर गांव, हर बूथ तक अपनी पहुंच मजबूत करने को प्रतिबद्ध है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया।
रामाश्रय मौर्य ने इसे स्थानीय जनसंपर्क और संवाद का नया केंद्र बताया। निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज ने कहा कि यह कार्यालय न केवल संगठनात्मक कामकाज का केंद्र बनेगा बल्कि आम जनमानस से सीधा जुड़ाव स्थापित करने का जरिया भी होगा। इससे पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इस दौरान बरबोझी निवासी बसपा नेता ओंमकार सिंह टुनटुन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथि के रुप मे मौजूद भाजपा नेत्री पूनम सरोज, प्रांतीय परिषद के सदस्य छोटू प्रसाद, वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह शैलू, मुहम्मदाबाद गोहना मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा और करहां मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का माला-फूल और अंगवस्त्र प्रदान कर मंडल उपाध्यक्ष संतोष सिंह व महामंत्री राहुल सिंह ने स्वागत किया।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री सुशील चौबे, श्याम चौबे, सुमित्रा देवी, रमाकांत सिंह, डॉक्टर गोपाल सिंह, रवि प्रकाश सिंह, डॉक्टर पंकज पाल
सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता और स्थानीय जनता भी मौजूद रही।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh