Politics News / राजनीतिक समाचार
अखिलेश यादव की सुरक्षा में चूक, सुरक्षा घेरा तोड़ मंच पर पहुंचा शख्स
आजमगढ़:समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की सुरक्षा गुरुवार को बड़ी चूक देखने को मिली. दरअसल, अखिलेश यादव आजमगढ़ में एक सभा को संबोधित करने पहुंचे थे. इसी दौरान एक शख्स ने सुरक्षा घेरा पार कर उनके मंच पर चढ़ने की कोशिश की. सपा अध्यक्ष की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों समय रहते शख्स को ऐसा करने से रोकते हुए उसे हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार आरोपी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता है. आपको बता दें कि जिस समय इस कार्यकर्ता का ये ड्रामा चल रहा था उस दौरान मंच पर खुद अखिलेश यादव भी मौजूद थे.
आजमगढ़ में अखिलेश यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक
— GGS NEWS 24 (@ggsnews24) July 3, 2025
युवक ने छलांग लगा कर अखिलेश के करीब जाने की किया कोशिश pic.twitter.com/P4ogsMn4OD
























































Leave a comment