Politics News / राजनीतिक समाचार

अखिलेश यादव ने तीन सपा विधायकों को पार्टी से निकाला ,जन-विरोधी' विचारधारा का समर्थन करने का लगाया आरोप

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने तीन विधायकों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। निष्कासित विधायकों में गोसाईगंज से अभय सिंह, गौरीगंज से राकेश प्रताप सिंह और ऊंचाहार से मनोज कुमार पांडेय शामिल हैं।
सपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस कार्रवाई की जानकारी दी। पार्टी ने इन विधायकों पर "सांप्रदायिक विभाजनकारी नकारात्मकता और किसान विरोधी, महिला विरोधी, युवा विरोधी, कारोबारी विरोधी, नौकरीपेशा विरोधी तथा पीडीए विरोधी विचारधारा" का समर्थन करने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि इन विधायकों को हृदय परिवर्तन के लिए दी गई 'अनुग्रह-अवधि' की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है। सपा ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में 'जन-विरोधी' गतिविधियों में शामिल लोगों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं होगा और पार्टी के मूल विचारों के खिलाफ कार्य करने वाली गतिविधियां अक्षम्य रहेंगी। पोस्ट में अंत में लिखा गया, "जहां रहें, विश्वसनीय रहें।"


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh