भाई तेजप्रताप यादव को पार्टी से निकाले जाने पर बोले तेजस्वी, 'हम ऐसे मामलों को सहन नहीं कर सकते
बिहार।राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है और साथ ही परिवार से भी उन्हें अलग कर दिया है. इस फैसले के बाद राजद के उपमुख्यमंत्री और नेता तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है. तेजस्वी यादव ने कहा, "हम ऐसे मामलों को सहन नहीं कर सकते. हम बिहार के लोगों के लिए काम कर रहे हैं और पूरी तरह समर्पित हैं." तेजस्वी ने आगे कहा कि राजनीतिक जीवन और व्यक्तिगत जीवन अलग-अलग हैं. "अगर बात मेरे बड़े भाई की हो, तो वह अपने निजी फैसले लेने के लिए स्वतंत्र व सक्षम हैं. वह एक परिपक्व वयस्क हैं. हमारी पार्टी के मुखिया ने जो निर्णय लिया है, वह उनके विचारों का सम्मान है. हमें इस तरह के मामलों पर कभी सवाल नहीं उठाना चाहिए. जो वे अपने निजी जीवन में कर रहे हैं, उसके बारे में हमें मीडिया से ही पता चलता है." तेजस्वी की इस प्रतिक्रिया से साफ है कि वे पार्टी के निर्णय का सम्मान करते हुए व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप से बचना चाहते हैं और पार्टी के काम पर फोकस करना चाहते हैं।
#WATCH | Patna | RJD chief Lalu Prasad Yadav expels his elder son, Tej Pratap Yadav from the party for 6 years, he also removed him from the family.
— ANI (@ANI) May 25, 2025
RJD leader Tejashwi Yadav says, "We cannot tolerate such things, we are working and are dedicated to the people of Bihar. If it's… pic.twitter.com/gSJ5ubyIyz
























































Leave a comment