Politics News / राजनीतिक समाचार

लालू प्रसाद यादव का बड़ा फैसला तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए किया निष्काशित

बिहार /पटना । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बेटे और पार्टी के वरिष्ठ नेता तेजप्रताप यादव को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. यह कदम लालू यादव की पार्टी और परिवार दोनों में एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है. 

लालू यादव ने कहा कि निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है. ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है. 

अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं. अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी. उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है. अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है. 

उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें. लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं. परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है.


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh