ठेकमा बाजार में ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा का भब्य स्वागत
दीदारगंज-आजमगढ़ ।ठेकमा बाजार में प्रदेश स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष राजकुमार सेठ द्वारा ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा प्रदेश स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष राजकुमार सेठ के ठेकमा बाजार स्थित हनुमंत आभूषण निर्माता प्रतिष्ठान पर दोपहर लगभग 2:00 बजे पहुंचे जहां राजकुमार सेठ एवं मनोज कुमार सेठ द्वारा राम दरबार, एवं राधा कृष्ण की मूर्ति देकर रुद्राक्ष की माला एवं फूल मालाए पहनाकर ऊर्जा मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर हर महादेव ,जय श्री राम के जयकारों से ऊर्जा मंत्री का स्वागत किया।
कार्यक्रम के पश्चात आजमगढ़ से जौनपुर की ओर जाते हुए क्षेत्र के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं सहित पूर्व लालगंज जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय, सूर्यभान राय मंडल अध्यक्ष शरद राय, बृजेश राय, अनिल राय , अभिषेक राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष ठेकमा सिनोद मौर्य, उमाकांत तिवारी,अरुण उपाध्याय, संतोष चौबे, अरुणेष राय,विजय शंकर तिवारी,आदि द्वारा फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
























































Leave a comment