बाइस सालों तक सपा सरकार नहीं बना पाएगी, सपा का सुपड़ा साफ हो गया , राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुन राजभर ने अतरौलिया विधानसभा में गांव गांव जाकर किया जन चौपाल
अहरौला - सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुन राजभर के नेतृत्व में अतरौलिया विधानसभा के भदेवा, खीरीडीहा, केदारपुर, अजगरा, पीठापुर में जन चौपाल के माध्यम से लोगों को संबोधित किया गया वही भदेवा गांव के महिलाओं ने शौचालय और पेंशन के लिए शिकायत किया जिनकी शिकायत पर अरून राजभर ने समस्याओं को सुना व निस्तारण के लिए पंचायती राज विभाग के अधिकारियों से बात कर त्वरित निंदान करने के लिए कहा ।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुन राजभर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी शोषित, वंचित, पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई लड़ रही है। जब सपा सरकार थी तो लोग गुंडों की सरकार कहते थे. उस समय अपराधी खुलेआम घूमते थे, अब अपराधियों पर अंकुश लगा है. जो बड़े अपराधी हैं वह जेल में हैं, कायदे से जीवन यापन कर रहे हैं. ओम प्रकाश राजभर एक दिन मुख्यमंत्री ज़रूर बनेगे, इसलिए ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी बनाई हैं. राजभर ने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं हमारा नेता ओम प्रकाश राजभर मुख्यमंत्री बने जो वंचित वर्ग के हित के लिए काम करें तो एक न एक दिन ये ज़रूर बनेगे ,यह सब एक दिन में नहीं होगा लेकिन एक दिन जरूर होगा
सुभासपा सामाजिक न्याय और हक-अधिकार की इस लड़ाई को और अधिक मजबूत करने के लिए संघर्ष.कर रही है शोषित, वंचित, पिछड़े और अतिपिछड़े समाज के हक की लड़ाई को अंतिम लक्ष्य तक पहुंचाना ही हमारा संकल्प है. सामाजिक न्याय की यह लड़ाई रुकने वाली नहीं. जब तक हक और अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा! अब अन्याय और भेदभाव के खिलाफ पूरे समाज को एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी होगी.
सुभासपा अध्यक्ष पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर जी द्वारा जीरो पावर्टी की योजना का नाम बदलकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम कर सभी योजनाओं का लाभ पहुचाने का अभियान चलाया जा रहा है
जिसमे 15 लाख परिवार को छत और राशन फ्री में देने का काम किया जा रहा है। गरीबों को छत ,शौचालय, आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड राशन ,पेंशन ,नाली,खड़ंजा,देने का काम कर रहे हैं। 15 लाख गरीब परिवारों को आवास आयुष्मान सहित इस समय तमाम सरकारी लाभ मिलने जा रहा है। इस मौके पर राजकुमार गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव, दीपक कुमार सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी, मो अतहर, वकील चौरसिया, रमाशंकर राजभर ,राजमती निषाद आदि लोग मौजूद रहे।























































Leave a comment