Politics News / राजनीतिक समाचार

सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने सुबास चंद्र यादव, समर्थकों में हर्ष


निजामाबाद आजमगढ़। तहबरपुर ब्लॉक के छोटे से गांव सहनुपुर में जन्मे सुबास चंद्र यादव को उनकी मेहनत, लगन और काबिलियत के चलते सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। यह घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में की। उनके नियुक्त होने की खबर से परिवार एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

सुबास चंद्र यादव अपने तार्किक तर्कों और आक्रामक शैली के लिए जाने जाते हैं, जिससे उनके राजनीतिक विरोधी अक्सर बहस से बचते नजर आते हैं। टीवी डिबेट्स में वे अपने तथ्यात्मक जवाबों से विरोधियों को चुप कराते हुए दिखते हैं।

राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने पर सुबास चंद्र यादव ने कहा, "मेरी और मेरे परिवार की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रही है। अपनी लगन, परिश्रम और काबिलियत से मैंने जनता के बीच अपनी पहचान बनाई है। पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को मैं पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा और पार्टी की नीतियों एवं विचारों को प्रमुखता से जनता तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा।"

उनकी इस नियुक्ति पर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh