Politics News / राजनीतिक समाचार

22 वर्षीय दलित महिला की क्रूर हत्या को लेकर राजनीति गर्म हो गई , राहुल गांधी ने कहा कि..

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुई 22 वर्षीय दलित महिला की क्रूर हत्या को लेकर राजनीति गर्म हो गई है। महाकुंभ में अव्यवस्था पर घिरी योगी सरकार इस मुद्दे पर भी विपक्ष के निशाने पर आ गई है।
अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के बाद अब राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लेकर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उनको अपने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने योगी सरकार को खूब सुनाई है।
अपने एक्स पर किए पोस्ट में, राहुल गांधी ने लिखा, अयोध्या में दलित बेटी के साथ हुई अमानवता और उसकी नृशंस हत्या हृदयविदारक और बहुत शर्मनाक है। तीन दिनों से गूंजती बच्ची के परिवार के मदद की पुकार पर अगर प्रशासन ने ध्यान दिया होता तो शायद उसके जीवन की रक्षा हो सकती थी। एक और बेटी के जीवन का इस घिनौने अपराध से अंत हो गया। आखिर कब तक और कितने परिवारों को इस तरह रोना-तड़पना राहुल ने आगे लिखा, बहुजन विरोधी भाजपा राज खास कर उत्तर प्रदेश में दलितों पर घृणित अत्याचार, अन्याय और हत्या बेलगाम बढ़ता जा रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से इस अपराध की जांच करने की मांग की। उत्तर प्रदेश सरकार इस अपराध की तुरंत जांच कर, दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलवाने के साथ जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करे। और कृपया कर पीडि़त परिवार को हमेशा की तरह प्रताड़ित न करें। देश की बेटियां और पूरा दलित समाज न्याय के लिए आपकी ओर देख रहा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh