अरुण राजभर ने सपा पर जम कर बरसे, ओम प्रकाश राजभर के बेटे है अरुण
अम्बारी आजमगढ़ । फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के अम्बारी में भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को गाँव गाँव जा कर सदस्यता अभियान व चौपाल लगाकर पार्टी की उपलब्धियों को बताने का काम करने की सलाह दिये और सरकार में अपनी भागीदारी सुनिश्चित व मजबूत करने की बात की।वही पत्रकारों से बातचीत में किये गए सवालों पर गोलमटोल जवाब देते नजर आए और समाजवादी पार्टी पर जम कर बरसे ।
वर्तमान ग्राम प्रधान अम्बारी अमित जायसवाल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की साथ ही में शाहपुर ग्रामसभा के रास्ते की समस्या का शिकायती पत्र भी सौंपा वहीं पत्रकार रविन्द्र यादव ने शारदा सहायक खण्ड 32 नहर में पिछले दो तीन सालों से नहर में पानी न आने की किसानों की गंभीर समस्या का शिकायती पत्र सौंपा
इस अवसर पर पार्टी के तमाम कार्यकता के साथ क्षेत्र की जानता उपस्थित रहे।





















































Leave a comment