UP Headlines|प्रदेश को आर्थिक विकास की ओर उन्मुख करने वाला समावेशी बजट -लक्ष्मी नारायण चौधरी
लखनऊ: 05 फरवरी प्रदेश के चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रूपये के उत्तर प्रदेश बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डालर की ओर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा। योगी सरकार द्वारा राम राज्य की दिशा में किये जा रहे प्रयास भी इस बजट के माध्यम से सफल होंगे। इस बजट में युवाओं से लेकर बेरोजगारों, किसानों से लेकर गरीब और महिलाओं, श्रमिक कल्याण, चिकित्सा, इन्फ्राक्ट्रक्चर, खेलों के विकास व सरकारी तंत्र को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया है। उन्होंने बेहतरीन और समावेशी बजट के लिए उत्तर प्रदेश के तेजस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष और वित्त मंत्री से लेकर पूरे सदन को धन्यवाद दिया है।
मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि बजट में प्रदेश में औसत गन्ना उत्पादकता 72 मी.टन से बढ़कर 84 मी.टन हो गयी है। गन्ने के साथ सहफसली खेती का आच्छादन बढ़ने से कृषकों को 25 प्रतिशत आमदनी हुयी है।
वर्तमान पेराई सत्र 2023-24 में 29.66 लाख हेक्टेयर मे गन्ने की खेती तथा चीनी का उत्पादन 110 लाख टन से अधिक होने का अनुमान है। पिपराईच एवं मुण्डेरवा में स्थापित 5 हजार टीसीडी क्षमता की नयी चीनी मिलों में 27 मेगावाट की बिजली उत्पादन संयंत्र तथा सल्फरलेस शुगर प्लांट की स्थापना की गयी है। किसान सहकारी चीनी मिल ननौता जनपद सहारनपुर की कार्यक्षमता में सुधार हुआ। सहकारी चीनी मिल लि. गजरौला जनपद अमरोहा की पिराई क्षमता 2500 टीसीडी से बढ़ाकर 4900 टीसीडी करने तथा सल्फरलेस रिफाइण्ड शुगर का उत्पादन करते हुए 1 लाख ली. प्रतिदिन एथनॉल उत्पादन क्षमता की आसवनी एवं कम्पप्रेश्ड बायोगैस की स्थापना कार्य प्रगति पर है। जनपद मथुरा की बंद पड़ी छाता चीनी मिल की भूमि पर 03 हजार टीसीडी क्षमता की नयी चीनी मिल की स्थापना का कार्य प्रगति पर है तथा जनपद मेरठ मे मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल में वी-हैवी शीरे पर आधारित 60 के.एल.पी.डी. क्षमता की आसवनी की स्थापना का कार्य प्रगति पर है।
मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास कायम करने का काम कर रही है, ऐसा ही काम आने वाले दिनों में और मजबूती के साथ होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस तेजी के साथ नए एक्सप्रेस-वे, एग्रीकल्चर में विश्वस्तरीय तकनीक और बेरोजगारी दूर करने के प्रयास किय जा रहे हैं इसका लाभ प्रदेश की करोड़ों जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि बजट के जरिए प्रदेश सरकार ने पूरब से लेकर पश्चिम और पश्चिम से लेकर मध्य उत्तर प्रदेश को कुछ ना कुछ देने का काम किया है। वहीं किसानों, युवाओ, महिलाओ, गरीबों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं पहले की तरह यथावत रखी गई है।



















































Leave a comment