Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़ पुलिस का ‘आपरेशन सड़क पर सुरूर’ का एक्शन,117 नशेबाज गिरफ्तार

आजमगढ़। जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में जनपद में नशेबाजों के खिलाफ एक सख्त और व्यापक अभियान शुरू किया गया है। ‘आपरेशन सड़क पर सुरूर’ के तहत पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वाले कुल 117 व्यक्तियों को हिरासत में लिया और नियमानुसार धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की। अभियान का उद्देश्य केवल अपराधियों को रोकना नहीं है, बल्कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और परिवार व समाज को इस कुप्रभाव से बचाना भी है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत सभी थानों में नशेबाजों पर लगातार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। शराब और मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले आर्थिक, शारीरिक और सामाजिक नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर नशा करने वालों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए हॉट स्पॉट चिन्हित किए हैं, जिससे भविष्य में प्रभावी रोकथाम की जा सके।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh