Crime News / आपराधिक ख़बरे

Azamgarh।रेस्टोरेंट के पास लड़का लड़की को मारी गोली।देवगांव कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना, पुलिस जांच शुरू

आजमगढ़। लालगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में बाईपास मार्ग पर स्थित न्यू वेलकम फेमिली रेस्टोरेंट के काउंटर के पास अज्ञात हमलावरों ने दो युवाओं पर गोली चला दी। घटना में मसीरपुर गांव निवासी 20 वर्षीय आदित्य सिंह, पुत्र जीत नारायण सिंह, और पकड़ी खुर्द गांव निवासी 15 वर्षीय अक्षरा सिंह, पुत्री नीरज सिंह, गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय, लालगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।
इस गोलीबारी की घटना से लालगंज क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रेस्टोरेंट के पास हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस अभी तक हमले के पीछे के मकसद का पता नहीं लगा सकी है। प्रारंभिक जांच में व्यक्तिगत रंजिश या अन्य कारणों की संभावना पर विचार किया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh