सोमवार को स्कूल के लिए निकला 16 वर्षीय छात्र नही पहुंचा घर, स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल
आजमगढ़ | मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के लेडुआवर गांव निवासी रज्जू का 16 वर्षीय लड़का मोहसिन रजा उर्फ राज दीदारगंज थाना क्षेत्र के के बी इंटर कालेज मार्टीनगंज में हाईस्कूल का छात्र है। सोमवार को वह रोज की भांति घर से स्कूल के लिए निकला और शाम तक घर नहीं लौटा तो स्वजन परेशान हो गए और आस पास के गांवों, रिश्तेदारी आदि स्थानों पर खोजने में जुट गए किंतु मोहसिन रजा उर्फ राज का कहीं पता नहीं चला। परिवार के लोग काफी परेशान है तथा मंगलवार शाम को दीदारगंज थाने में लिखित तहरीर दिया है। रज्जू ने बताया कि विद्यालय के प्रबंधक से पूछने पर बताया गया कि मोहसिन रजा सोमवार को विद्यालय नहीं आया था और अनुपस्थित था। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीदारगंज राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।


























































Leave a comment