Crime News / आपराधिक ख़बरे
पुत्री से बात करने से नाराज पिता ने अपने भतीजे और उसके दोस्त के साथ मिलकर की थी युवक की गला रेत कर हत्या, तीनों गिरफ्तार, कटार बरामद
आजमगढ़: जहानागंज थाना क्षेत्र में धनार बांध में एक दिन हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता कर खुलासा किया गया। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि जय हिंद पुत्र सागर की हत्या के मामले में पुलिस जांच कर रही थी तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों से पूछताछ की गई तीनों ने अपना जुर्म कबूल किया आरोपियों में राजेंद्र उर्फ विजय विजय पुत्र निरहू ने बताया कि उसकी पुत्री से जयहिंद बात करता था। जब मना किया तो नहीं माना। इसके साजिश रच कर अपने भतीजे श्रवण पुत्र भगेलू और उसके दोस्त आशुतोष उर्फ आशु पुत्र स्व राम अवध के साथ मिलकर जयहिंद को अकेले पाकर खेत में पटक कर कटार से गला रेत दिया। फिर भाग कर घर आ गए।

























































Leave a comment