गला रेत कर युवक की गांव में सिवान में हत्या करने के बाद हमलावर फरार, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप, युवती और उसके भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया जांच जारी
आजमगढ़ जहानागंज थाना क्षेत्र के धनार बांध गांव पोस्ट बड़ौरा में बीती रात करीब 9:00 बजे 22 वर्षीय युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतक जय हिंद पुत्र सागर स्थानीय गांव का ही निवासी था। उसके शव के सिवान में पड़े होने की सूचना जैसे ही परिजनो को मिली वह तत्काल मौके पर पहुंच गए। परिजनो ने जैसे ही शव को देखा कोहराम मच गया। रो-रोकर वह लोग आरोप लगाने लगे। माहौल तनाव पूर्ण हो गया। इसकी सूचना जहानागंज थाना पुलिस को मिली तो पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। वरिष्ठ अधिकारी भी बाद में सूचना पर पहुंचे। किसी तरीके से शव को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोप लगाया जा रहा था कि युवक का गांव के ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन नाराज थे। युवती ने एक दिन पूर्व ही जय हिंद को आगाह भी किया था। लेकिन जय हिंद ने इसको गंभीरता से नहीं लिया और वह बीती रात गांव के सिवान में मौजूद था। अकेले उसकी मौजूदगी की सूचना उसके विरोधी पक्ष को मिल गई। बताया जा रहा कि मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावर वहां पहुंचे और उसकी गला रेत कर हत्या कर मौके से रफूचक्कर हो गए। परिजनों का आरोप है रात में करीब 8 बजे किसी की कॉल आई थी, तभी वह गया। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस ने युवती और उसके भाई को हिरासत में ले लिया है। जांच पड़ताल की जा रही है। अन्य दो की तलाश की जा रही है।

























































Leave a comment