Crime News / आपराधिक ख़बरे

राजगीर की सड़क के किनारे हत्या की आशंका।सीओ सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

आजमगढ़। जिले के पवई थाना क्षेत्र के ओरिल नोनरा गांव में रविवार को सड़क किनारे एक राजगीर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राम सिंह चौहान (40) पुत्र चरित्तर के रूप में हुई, जो राजगीर का काम करता था। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, राम सिंह रविवार सुबह करीब 8:30 बजे काम के लिए घर से निकला था। दोपहर 12:30 बजे परिवार को सूचना मिली कि वह अंबारी-ओरिल मार्ग पर सड़क किनारे गिरा हुआ है। परिजन उसे आनन-फानन में अंबारी के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के सीने और पैर पर छाले पड़े थे और चमड़ा उचड़ गया था, लेकिन उसके कपड़ों पर कोई खरोच तक नहीं थी। ग्रामीणों के मुताबिक, राम सिंह शराब का आदी था और उसका अपनी पत्नी उषा देवी से अक्सर विवाद रहता था। घटना के समय उषा देवी दवा कराने के लिए अपने मायके गई थी और सूचना मिलने पर रोते हुए घर पहुंची।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh