Crime News / आपराधिक ख़बरे

जमीनी विवाद के चलते भाई ने अपने सगे भाई और उसके परिवार के ऊपर किया जानलेवा हमला।


देवगांव आजमगढ़ । स्थानीय थाने में नही हुआ दर्ज एफ आई तब व्यथित एक व्यक्ति ने जिला पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार, एस पी कार्यालय से मिली कार्यवाई की सांत्वना।
मिली जानकारी के अनुसार मामला देवगांव थाने के गंगापुर का है,पीड़ित रामाश्रय पुत्र  फौजदार कश्यप का है, उसने बताया कि उसी के बड़े भाई लालबहादुर पुत्र फौजदार कश्यप अपने दबंग और मनबढ़ परिवार के साथ एकजुट होकर लाठी डंडे,और धारदार हथियारों से लैस होकर पीड़ित परिवार के दरवाजे पर आकर गाली गलौज और मारपीट करने लगे, इस दौरान पीड़ित की मां शीतला देवी, बहन सविता और पत्नी गुड़िया बुरी तरह घायल हो गई ।जिनका उपचार लालगंज किसी निजी अस्पताल में चल रहा है। वही हमलावर आरोपी लगातार धमकियां दे रहे हैं, परेशान हाल पीड़ित ने आज दिन बुधवार को एस पी कार्यालय पर पहुंच कर प्रार्थना पत्र देकर कारवाई की मांग की है और न्याय की गुहार लगाई है।।

जमीनी विवाद के चलते भाई ने अपने सगे भाई और उसके परिवार के ऊपर किया जानलेवा हमला। देवगांव आजमगढ़ pic.twitter.com/0vYlC29lXT

— GGS NEWS 24 (@ggsnews24) May 14, 2025

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh