Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एएसपी नगर मधुवन कुमार सिंह, एएसपी यातायात पंकज श्रीवास्तव और सीओ कार्यालय कौस्तुभ त्रिपाठी मौजूद रहे।

जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं एसएसपी के समक्ष रखीं। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पीड़ितों को त्वरित राहत और न्याय मिल सके।

GGS NEWS 24 — आजमगढ़ से स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh