Crime News / आपराधिक ख़बरे

दबंगों ने रात्रि मे घर मे घुस कर छेड़खानी की व विरोध पर लाठी डंडे से पीटा, जिला अस्पताल रेफर

 

मुहम्मदपुर/आजमगढ़ |गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव का एक वीडिओ खूब वायरल सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको पुलिस विभाग उच्चधिकारीयों ने संज्ञान मे लेकर मुकदमा पंजीकृत करने का निर्देश दिया। बताया जाता है की बीती रात दबंगों ने एक महिला के घर में घुसकर पहले छेड़खानी की व विरोध करने पर घर के अंदर से घसीट कर बाहर लाकर के लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा हंसा देवी पत्नी सुभाष यादव बुरी तरह से घायल हो गई वहीँ पर सरिता यादव पुत्री सुबास का सर फट गया है जिसमें उसको गंभीर चोटे आई हैं।

रात में ही 112 और 108 नंबर एंबुलेंस बुलाकर पीएससी मोहम्मदपुर घायलों को पहुंचाया गया व भर्ती किया गया।
हंसा देवी पत्नी सुबास यादव की तहरीर पर मुकामी थाना मे सबंधित धाराओं मे मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया।
बताया जाता है की हंसा देवी का मोतीपुर के ही रहने वाले दिलराम उर्फ़ दिल्लू से जमीनी विवाद चल रहा है जो न्यायलय मे विचाराधीन है उसी बींच दिलराम ने राजस्व विभाग व पुलिस विभाग को मिलाकर उक्त ज़मीन पर कब्जा कर लिया । गुरुवार की शाम को दिलराम के घर कुछ  व्यक्ति आये थे वह दिलराम के घर दावत खायी और गुरुवार की रात मे लगभग ग्यारह बजे हंसा देवी के घर मे घुस कर महिलाओं से अभद्रता करने लगे ज़ब महिलाओं ने विरोध किया तो घर के अंदर से महिलाओं को खींचकर लाठी डंडे से जमकर पीटा जहाँ पर सरिता यादव को सर मे गंभीर छोटे आयीं है जिसको प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  हंसा देवी की तहरीर पर छेड़खानी, घर मे घुसकर मारना, एक राय होकर घटना को करीत करना व जानलेवा हमला जैसी संगीन धाराओं मे दिलराम पुत्र विसम्भर, अरविन्द पुत्र दिलराम, बंशराजी पत्नी दिलराम रीता पत्नी रामानंद, अंनू उर्फ़ अंशिका पुत्री रामानन्द व 2 अज्ञात के खिलाफ सबंधित धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत हुआ है ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh