खेत में ही पिस्टल निकाल कर मारने के लिए दौड़ाया, दो भाइयों का हाथ में पिस्टल लेकर दौड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
खजनी-गोरखपुर। खजनी के बंगला पांडेय (ग्रामसभा केवटली) गांव में कंबाइन मशीन से धान की फसल काटने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के दो भाइयों ने हाथ में पिस्टल लेकर दूसरे पक्ष को खेत में मारने के लिए दौड़ा लिया। घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो खूब वायरल हो रहा है। एक पक्ष के पंकज कुमार की तहरीर पर खजनी पुलिस ने पिस्टल लहराने वाले दो भाई गुड्डू पांडेय और बबलू पांडेय उर्फ धर्मेंद्र पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार दोपहर दो बजे पंकज कसौधन कंबाइन मशीन से केवटली निवासी शिवशंकर यादव के खेत में धान की फसल काट रहे थे। इस दौरान केवटली गांव जगदीश पांडेय के पुत्र गुड्डू पांडेय और बबलू पांडेय उर्फ धर्मेंद्र पांडेय उन्हें गालियां देते हुए फसल काटने से मना करने लगे। पंकज कुमार ने बताया कि वो खेत में शिवशंकर यादव के बुलाने पर उनकी फसल काटने के लिए अपनी कंबाइन मशीन लेकर आए हैं। विवाद बढ़ने पर बबलू पांडेय ने पिस्टल निकाल ली और दौड़ा लिया। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करते हुए किसी तरह से बबलू पांडेय को काबू में किया। खजनी पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
























































Leave a comment