Crime News / आपराधिक ख़बरे

घर में घुसकर 12 वर्षीया नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

खुटहन (जौनपुर)25 अगस्त उक्त गाव निवासी दलित बालिका के माता पिता धान की निराई के लिए खेत में गये थे। घर में उनकी 12 वर्षीया पुत्री अकेली थी। उसी समय बड़सरा गांव निवासी संतोष यादव किसी काम से उसके घर पहुंच गया। बालिका ने कहा कि उसके माता पिता खेत में काम करने गए हैं। वे शाम होने तक आयेंगे। आप बाद में आकर उनसे बात कर लीजिएगा। घर में उसे अकेली देख संतोष पर हैवानियत सवार होने लगी। वह घर में घुसकर कर भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। उसके इरादे को वह भांप पाती की शैतान ने उसे पटक दिया। जान से मार देने की धमकी देते हुए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

 उसके बाद वह नर पिशाच आगे बढ़ता गया। उसे उसकी हालत पर जरा सा भी तरस और शर्म नहीं आई। बालिका रोती गिड़गिड़ाती रही लेकिन वह शैतान उसकी आबरू लूटता रहा। मकसद पूरा हो जाने के बाद आरोपित वहां से फरार हो गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर शनिवार की देर रात पुलिस ने आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया। रविवार की भोर आरोपित संतोष यादव को पिलकिछा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना की जानकारी दूसरे दिन होने पर भीम आर्मी के दर्जन भर पदाधिकारी थाने  पहुंच प्रदर्शन करने लगे। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने कानूनी कार्रवाई और आरोपित को गिरफ्तार कर लिए जाने का हवाला देकर मामला शांत करा दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh