Crime News / आपराधिक ख़बरे

संदिग्ध परिस्थिति पानी भरे धान के खेत में उतराया मिला युवक का शव

नदवासराय (मऊ) घोसी कोतवाली के ग्राम पंचायत मुस्कुरा के हुड़रही गांव निवासी एक 23वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति मे गांव के पश्चिम तरफ ताल के  बगल में  पानी भरे धान के खेत में उतराया मिला जिसकी सुचना पर  क्षेत्र में सनसनी फैल गई।और देखते ही देखते सैकड़ों की भीड़ घटना स्थल पर पहुंच गई । 

 

  स्वजनों को तब पता चला जब गांव के किसी ब्यक्ति ने सुबह अपने खेत की तरफ जाते समय पानी में उतराए शव को देख कर शोर मचाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पुलिस एवम् फोरेंसिक टीम पहुंच कर जांच शुरू कर दी  घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया तथा घटना की सघनता से जांच में जुट गई है। स्वजनों ने युवक की हत्या कर शव को फेके जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

 

 

  कोतवाली क्षेत्र के हुड़रही गांव निवासी राकेश यादव पुत्र अवधेश यादव उम्र 23 वर्ष (अविवाहित)दो भाई एक बहन है जिनके माता पिता का पूर्व में ही देहांत हो चुका है।बड़ा भाई अवधेश यादव विदेश में कमाने गया है।छोटा भाई राकेश और पिता की हुई दूसरी शादी से आयी मां गिरजा देवी व उसकी बहन प्रियंका घर रहते हैं।इस घटना के बाबत मृतक की बहन प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उसके भाई को गांव के ही एक परिवार के लोगों ने लगभग छ महीने पहले जबरन मारपीट कर घायल कर दिया था।और बाद में जान मारने की धमकी भी दी थी। मेरा भाई शनिवार की सायंकाल घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रहा था।तभी उसके मोबाइल पर दो किसी ने दो बार फोन कर कही बुलाया।इसके पश्चात रात्री मे लगभग साढ़े आठ बजे मेरा भाई घर से निकला और कहा अभी थोड़े देर में घर आऊंगा ।और  मेरा भाई रात भर घर नहीं आया और सुबह उसकी लाश मिली है।इधर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी घोसी दिनेश दत्त मिश्रा से पूछे जाने पर पर उन्होंने ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया यह जांच का विषय है।शव का पोस्टमार्टम कराया जाय उसके बाद मालूम होगा कि हत्या है या कुछ और। घटना से स्वजनों का रोते रोते बुरा हाल है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh