Crime News / आपराधिक ख़बरे
रेस्टोरेंट में खाने की जगह परोसा जा रहा था जिस्म, इस हालत में मिले 20 युवक-युवतियां
वाराणसी।होटल और रेस्टोरेंट की आड़ में कई जगहों पर जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है. पुलिस ने एक रेस्टोरेंट में छापा मारकर बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. सादे वर्दी में पुलिस ने होटल में छापेमारी की और मौके पर 20 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है
देह व्यापार का मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले का है. सिगरा थाना अंतर्गत मलदहिया स्थित होटल रंजीत एंड रेस्टोरेंट में पुलिस ने छापेमारी की है. एडीसीपी काशी जोन नीतू ने सादे वर्दी में फाेर्स के साथ छापेमारी की. जहां कमरा नंबर 105 से 20 युवक-युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में पकडे गए हैं.























































Leave a comment