Crime News / आपराधिक ख़बरे
मेला देखने के दौरान दो पक्षों में चला चाकू जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल
बिलरियागंज ।आजमगढ़ । स्थानीय थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव में हर वर्ष की भाक्ति इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया गया था इसी दौरान मेला देखने के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत हो गई जिसमें असीम पुत्र मकसूद,अजहान पुत्र इम्तेयाज व सीजान इम्तेयाज शहाबुद्दीन पुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ने भी मेला देखने गए थे ।
इसी दौरान अल्तमस पुत्र मतीन भगतपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ से वाद विवाद होने पर अल्तमस ने चाकू से हमला कर दिया और असीम, अजहान व सीजान घायल हो गए जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है हमला करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार करके तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की जांच की जा रही है।























































Leave a comment