Education world / शिक्षा जगत

तापमान बढ़ने से साधारण बीमारियां भी हो रही हैं गंभीर - डॉ लालजी


 - पुरस्कृत किए गए निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता के विद्यार्थी 
सुलतानपुर। जलवायु परिवर्तन का प्रभाव केवल मानव स्वास्थ्य पर ही नहीं कृषि क्षेत्र पर भी पड़ रहा है। तापमान बढ़ने के कारण साधारण बीमारियां भी गंभीर हो जा रही हैं। यह बातें जिला स्वास्थ्य कल्याण समिति के नोडल अधिकारी डॉ.लालजी ने कहीं । 
वह गुरुवार को राणा प्रताप पीजी कालेज के पुस्तकालय कक्ष में राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वायु में निवेश करने की तत्काल आवश्यकता है। 

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जिस तरह से हमने कोविड 19 से बचाव के लिए कदम उठाए वैसे ही जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से बचने के लिए हमें सक्रिय होना होगा ।
विशिष्ट अतिथि डॉ आकर्ष शुक्ल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के ख़तरों और इससे बचाव के उपायों के बारे में सभी लोगों को शिक्षित करना बहुत जरूरी है। 
स्वागत पर्यावरण संरक्षण समिति के संयोजक डॉ अभिषेक शुक्ल व संचालन डॉ प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर जलवायु परिवर्तन के कारण और प्रभाव विषय पर निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई । निबंध प्रतियोगिता में लक्ष्मी सिंह प्रथम,प्रतिमा मिश्र द्वितीय व अंशिका यादव तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में भीम श्रद्धा को प्रथम प्रगति वर्मा को द्वितीय तथा आकांक्षा यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी सफल प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। 
निर्णायक मंडल में डॉ.आलोक वर्मा , डॉ.शिशिर श्रीवास्तव, डॉ.शशांक शेखर सिंह, डॉ.प्रीति प्रकाश व करुणवीर सिंह शामिल रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh