Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सत्यप्रकाश बने घोसी के एसडीएम न्यायिक, जनता के साथ अधिवक्ताओं में खुशी की लहर

घोसी।मऊ। जनपद में प्रशासनिक फेरबदल के तहत एसडीएम मधुबन सत्यप्रकाश को घोसी तहसील का एसडीएम न्यायिक बनाया गया है। उनकी अच्छी छवि के चलते  अधिवक्ताओं के साथ आम लोगों में खुशी का माहौल है और उनके पदभार ग्रहण करने पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उल्लेखनीय है कि सत्यप्रकाश इससे पहले मधुबन में प्रशासनिक एसडीएम के पद पर कार्यरत थे। वहीं, मधुबन में तैनाती से पूर्व वह घोसी में भी एसडीएम न्यायिक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जिसके चलते स्थानीय अधिवक्ताओं और आमजन से उनका पहले से ही अच्छा जुड़ाव रहा है।
पदभार ग्रहण करने के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष दिनेश राय, तहसील बार एसोसिएशन घोसी के अध्यक्ष शिव प्रताप तथा महामंत्री जयहिंद सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। 
  एसडीएम न्यायिक सत्यप्रकाश ने कहा कि
एसडीएम न्यायिक सत्यप्रकाश ने बताया"शासन की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध न्यायिक कार्यवाही सुनिश्चित करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अधिवक्ताओं और वादकारियों के सहयोग से न्यायालय के कार्यों का प्रभावी एवं सुचारु संचालन किया जाएगा। आमजन को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।"
  इस दौरान अधिवक्ता सतीश कुमार पाण्डेय, उमाशंकर उपाध्याय, सुतीक्ष्ण मिश्र, ब्रह्मदेव उपाध्याय, नीतीश कुमार, सूरज, धर्मेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh