अघोषित विद्युत कटौती को लेकर क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी।
देवरिया।नगर में हो रही अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में जनहित की मांगों को लेकर आनंद जायसवाल के अंकित जायसवाल विजय सिंह रिंकू के नेतृत्व में क्रमिक अनशन जारी रहा। अनशन स्थल पर नगर के लोगों ने हिस्सा लिया और धरना स्थल पर जमकर नारेबाजी की।
आंदोलनकारि आनंद जायसवाल का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच नगर में रोजाना 10 से 12 घंटे तक बिजली गुल रह रही है। इससे पेयजल आपूर्ति, पढ़ाई और व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग कोई ठोस समाधान नहीं कर रहा। इसी आक्रोश में लोगों ने क्रमिक अनशन शुरू किया है।
अंकित जायसवाल का कहना है की जब तक बिजली कटौती बंद कर नियमित आपूर्ति की गारंटी नहीं मिलती, तब तक अनशन अनवरत जारी रहेगा।
संघर्ष समिति के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


























































Leave a comment