Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मेंहदावल में 'हरित वसुंधरा' महाअभियान: विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने दिलाया पौधरोपण का संकल्प, 'सेल्फी भेजो-पुरस्कार पाओ' अभियान शुरू

संत कबीर नगर। मेंहदावल स्थित जगद्गुरु शंकराचार्य विद्यालय इंटर कॉलेज के सभागार में वन विभाग संत कबीर नगर द्वारा सघन वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत 'हरित वसुंधरा वृक्षारोपण संकल्प महाअभियान (312 विधानसभा मेंहदावल)' का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देना और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना रहा। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित पर्यावरण संरक्षण अभियान का हिस्सा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पर्यावरण प्रहरियों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं। उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण प्रहरियों को पौधे भी वितरित किए।
'पौधा लगाओ, सेल्फी भेजो और पुरस्कार पाओ' अभियान की शुरुआत
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'पौधा लगाओ, सेल्फी भेजो और पुरस्कार पाओ' अभियान रहा। विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं को पौधे वितरित किए गए और उन्हें एक-एक पौधा रोपने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही बताया गया कि जो छात्र पौधरोपण कर उसकी सेल्फी निर्धारित QR कोड के माध्यम से भेजेंगे, उन्हें 5 सितंबर 2026 (शिक्षक दिवस) के अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य विद्यालय के प्रबंधक जयसिंह, प्रधानाचार्य राजेश सिंह, बेलहर कलां के रेंजर, डी.ए.वी. इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कौशलेंद्र सिंह, उप प्रबंधक वृंदावन दूबे, राकेश चौधरी, पूर्व प्रवक्तागण तथा वन विभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, अधिकारियों और विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं धरती को हरा-भरा बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh