प्रस्तावित मुख्यमंत्री के विप कार्यक्रम के मद्देनजर एडीजी जोन आयुक्त डीआईजी गोरखपुर द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण सुरक्षा प्रबंधो का लिया गया जायजा
देवरिया।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आज कार्यक्रम स्थल का एडीजी जोन गोरखपुर, आयुक्त गोरखपुर एवं डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र द्वारा कार्य स्थल का निरीक्षण कर कार्यक्रम की तैयारी एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा अधिकारियों द्वारा लिया गया देवरिया जनपद के थाना मदनपुर क्षेत्र के अंतर्गत कार्यक्रम स्थल का अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के अशोक जैन आयुक्त मंडल अनिल ढीगरा एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री एस जनपदा द्वारा स्थल निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल हेलीपैड, वीआईपी
आगमन एवं प्रस्थान मार्ग पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, तथा सुरक्षा संबंधित तैयारी का गहन जायजा लिया अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना यातायात संचालक को सुचारू रखने एवं आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया।





















































Leave a comment