शॉर्ट सर्किट से 15 बिस्वा गेहूं की खड़ी फसल जलकर हुई खाक, हाथ मलता रहा किसान
अतरौलिया आजमगढ़ : शॉर्ट सर्किट से 15 बिस्वा गेहूं की खड़ी फसल जलकर हुई खाक, हाथ मलता रहा किसान। आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर निवासी गुड्डू यादव पुत्र राम पूजन यादव का खेत सिनेमा हॉल के पीछे था ।खेत के बीचो बीच विद्युत तार का पोल लगा हुआ है। दोपहर लगभग 12:00 बजे के करीब सॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई जिससे पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना पाकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया तब तक गेंहू की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई थी ।किसान गुड्डू यादव ने बताया कि मेरे पास टोटल 15 बिस्वा ही जमीन थी जिसमें गेहूं बोया गया था ,आज दोपहर में सब लोग होली का त्यौहार मना रहे थे कि अचानक शार्ट सर्किट से आग लग जाने से पूरी गेंहू की खड़ी फसल जलकर स्वाहा हो गई और मेरे पास अब कुछ भी नहीं बचा है ।




















































Leave a comment