फोन पर लड़कियों से खुद को DM/SP बात करने वाला हुआ गिरफ्तार
आजमगढ़ नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके गुप्ता ने शनिवार को एक ऐसे आशिक मिजाज युवक को गिरफ्तार किया, जो गांजा बेचता था और अपने आप को आजमगढ़ एसपी बता कर मोबाइल पर लड़कियों से अश्लील बात भी करता था।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक मनबढ़ युवक लड़कियो को फोन मिलाकर अपने को SP, DM बताकर अश्लील बाते करता है और घूम- घूम कर गांजा भी बेचता है। वह हाफिजपुर चौराहा की तरफ से आ रहा है।इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर उसे घेर कर पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार इमरान अहमद उर्फ सानू पुत्र स्व.नेसार अहमद आजमगढ़ शहर के मुहल्ला बाजबहादुर का निवासी है।
तलाशी लेने पर उसके पास से दो किलो सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया।साथ में कडाई से पूछने पर बताया कि मोबाइल से अपने को अधिकारी बताकर लालच देकर लड़कियो को अपने जाल में फंसाता हूँ।अभी कल ही अपने को SP आजमगढ़ बताकर तमाम प्रकार की अश्लील बाते की थी। इस जिसपर धारा 354क, 504,507 भादवि पंजीकृत है।




















































Leave a comment