अतरौलिया पुलिस ने बाजारो व सार्वजनिक स्थलों से हटवाया बैनर, पोस्टर
अतरौलिया।पुलिस ने बाजारो व सार्वजनिक स्थलों से हटवाया बैनर, पोस्टर ।पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, शुरु हुई दूसरे दिन की कार्रवाई ।बता दे कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक तरफ जहां प्रत्याशियों के बीच चुनाव प्रचार को लेकर होर्डिंग लगाने की होड़ मची है, वहीं गांव से लेकर आसपास के बाजार होर्डिंग व पोस्टर से पट गए हैं। प्रशासन ने भी चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले ही उसका पालन कराने के लिए सक्रिय नजर आ रही है।
आज बृहस्पतिवार पुनः नगर पंचायत कर्मचारियों व पुलिस पुलिस फोर्स के साथ नगर पंचायत व आसपास के बाजारों में पंचायत चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों के लगे होर्डिंग, पोस्टर व बैनर को हटवाने की कवायद शुरू कर दी तो वही दीवारों पर की गई वाल राइटिंग को भी मिटवा दिया गया। यहीं नहीं गांव से लेकर आसपास के बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर लगे होर्डिंग व पोस्टर को हटवा दिया। इसी के साथ ही प्रशासन द्वारा संभावित प्रत्याशी को भी हिदायत दी कि अगर कहीं भी उनके होर्डिंग व पोस्टर लगे मिले तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लगातार आज दूसरे दिन भी प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में नगर पंचायत कर्मियों ने जगह जगह लगे होल्डिंग बैनर आदि को हटा दिया वही मुख्य मार्ग को होल्डिंग बैनर से पूरी तरह से मुक्त कर दिया। उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर,क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर तथा प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय के इस कार्रवाई से संभावित प्रत्याशियों के बीच खलबली मची हुई है।

























































Leave a comment