सरायमीर अवैध असलहों और जिंदा कारतूस के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार
आज़मगढ़ :तहसील क्षेत्र निज़ामाबाद के थाना सरायमीर पुलिस को उस वक़्त बड़ी सफलता प्राप्त हुई जब मुखबिर की सूचना पर तीन अभियुकों अबु आलिम पुत्र इकराम निवासी शेरवा थाना सरायमीरअतीकुर्रहमान पुत्र नेसार निवासी क़स्बा सरायमीर व अजीम पुत्र मसरूर निवासी मुंडियार थाना फुलपुर आज़मगढ़ को विभिन्न स्थानों से दो अदद तमंचा 315 बोर 2 अदद कारतूस 315 बोर तथा एक एक अदद तमंचा व कारतूस 312 बोर के साथ समशेर यादव , विपिन कुमार सिंह सिपाहि हिमांशु सिंह राहुल व अश्विनी कुमार की टीम ने गिरिफ्तार कर थाने ले गए तथा उनके विरूद्ध मुकदमा नंबर 0037/2021धारा 3/25 आर्म ऐक्ट
0038/2021धारा 3/25 आर्म ऐक्ट0039/2021 धारा 3/25 आर्म ऐक्ट पंजीकृत करलिया गया है
याद रहे कि पिछले दिनों कप्तान आज़मगढ़ ने जिले के सभी क्षेत्राधिकारी व थाना अध्यक्ष को अभियुक्तों वांछितों व चोरों की गिरफ्तारी के कुशल निर्देश दिए थे।




















































Leave a comment