Latest News / ताज़ातरीन खबरें
एक नफर अभियुक्त अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार : दीदारगंज
दीदारगंज/आजमगढ़ :थानाध्यक्ष दीदारगंज संजय कुमार सिह व उ0नि0 चौकी प्रभारी बाक बहादुर सिह मय हमराह फोर्स के द्वारा रविवार सुबह छः बजे के करीब एक नफर अभियुक्त दिनेश कुमार राजभर पुत्र सिधारी राजभर सा0 महुजा नेवादा थाना बरदह आजमगढ़ को एक अदद तमंचा .315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतुस .315 बोर के साथ ग्राम भादो थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के उपर दीदारगंज थाना सहित अन्य जनपद के थानों में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त के पास से 01 अदद मोबाइल व एक अदद आधार कार्ड,एक अदद ड्राईविंग लाइसेंस व 03 अदद एटीएम कार्ड व 500 रुपया नकद बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में का0 उमाशंकर पटेल, सोनू कुमार यादव , मुकेश विश्वकर्मा थे।




















































Leave a comment