सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर वार्डबॉय के रूप में वर्षो से तैनात बलिहारी यादव का निधन
फूलपुर। स्थानिय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर वार्डबॉय के रूप में वर्षो से तैनात बलिहारी यादव लंम्बी विमारी के चलते इलाज के दौरान लखनऊ में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से लखनऊ के केजीएमसी में इलाज करा रहे थे। लेकिन उनके स्वास्थ्य में कोई ख़ास सुधार नही हो रहा था। उनके सरकारी सेवा का कार्यकाल भी अभी अवशेष था।
उनके निधन की खबर मिलते ही कर्मियों व चिकित्सको में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने दो बेटों बहू सहित पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनके छोटे पुत्र पुत्र रमेश कुमार ने बताया कि पिताजी ने अस्पताल के कर्मियों व फूलपुर को एक परिवार ही माना था जिसकी चिन्ता वे विमार होने के दौरान भी करते रहे । वहीं सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों का भी कहना है कि बलिहारी जी हमेशा मरीजो से भी परिवार जैसा ही बर्ताव किये। उनका असमय जाना हमारे लिए काफी असहनीय है।




















































Leave a comment