Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रास्ते में गिरे विद्युत तार की चपेट में आने से युवक की मौत, गांव में मातम

नदवासराय (मऊ)।कोतवाली मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंदीघाट के मौजा कादीपुर निवासी 22 वर्षीय राजन पुत्र प्रकाश बुधवार की शाम अपने घर से बाहर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गिरे घर के विद्युत तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।

हादसे के बाद स्वजन आनन-फानन में राजन को उपचार के लिए लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां प्रमिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

राजन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh