Latest News / ताज़ातरीन खबरें

इस्लाम खान बनें अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बदरे आलम नियुक्त हुए प्रदेश सचिव

•कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने किया फूल मालाओं से लादकर स्वागत
देवरिया। सलेमपुर।कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा सलेमपुर क्षेत्र के मठिया पठान निवासी इस्लाम खान को अल्पसंख्यक कांग्रेस का जिला अध्यक्ष तथा भटौली निवासी बदरे आलम को प्रदेश सचिव पुनः नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर फूल मालाओं से लादकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष इस्लाम खान ने कहा कि जो जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक सोहेल अख्तर व प्रदेश प्रभारी रूबी खान ने सौंपी है,उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। कांग्रेस के बिना अल्पसंख्यक समुदाय का विकास नही हो सकता है।इस वर्ग की सच्ची हितैषी कांग्रेस ही है। नवनियुक्त प्रदेश सचिव बदरे आलम ने कहा कि  अल्पसंख्यक समाज की हर लड़ाई कांग्रेस जन लड़ेंगे।कांग्रेस सरकार ने ही आज तक इस समाज का जो विकास हुआ है वह किया है। स्वागत करने वालों में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, दीनदयाल प्रसाद,दीनदयाल यादव, मनीष रजक,रोहित यादव, एम ए खान,डॉ याहिया अंजुम, जियाउद्दीन, अब्दुल कादिर, चुन्नू श्रीवास्तव,राजकुमार पटवा, राधे किशुन, सुच्चन खान ,लालसाहब यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh