Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भाटिनपारा सहिजना सम्पर्क मार्ग का हो रहा कायाकल्प , समाजसेवी मोहम्मद मोअज्जम खान की मेहनत लाई रंग

 दीदारगंज -आजमगढ़ । विधानसभा क्षेत्र दीदारगंज के सहिजना गांव को जानें वाला भाटिनपारा मोड़ सहिजना सम्पर्क मार्ग जो कि सिकरौर फूलपुर मार्ग से निकला है वर्षो से खराब हो गया था राहगीरों खासकर सहिजना गांव निवासियों को प्रति दिन आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।इस समस्या से निजात पानें के लिए सहिजना गांव निवासी समाजसेवी मोहम्मद मोअज्जम खान ने बीड़ा उठाया कि हम इस समस्या का समाधान कर के ही चैन से बैठेंगे तमाम बार मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन किया जन प्रतिनिधियों जैसे जिला पंचायत सदस्य, विधायक,सांसद से बार बार मार्ग को बनाए जाने हेतु आग्रह किया इसके साथ ही जिलाधिकारी,लोक निर्माण विभाग आदि के यहां भी फरियाद की लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला तो समाजसेवी मोहम्मद मोअज्जम खान ने शुक्रवार 11जुलाई 2025को मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में पहुंच कर समस्या के समाधान हेतु फरियाद की जिसपर जनता दरबार से छतिग्रस्त मार्ग के जीर्णोद्धार हेतु कुल चार किलोमीटर लम्बे मार्ग के निर्माण के लिए 63.85लाख रूपए शासन से स्वीकृत हुआ और आज लोक निर्माण खंड दो के तरफ से मार्ग का कायाकल्प हो रहा है और समाज सेवी की मेहनत रंग लाई है ग्रामीणों मैं खुशी का माहौल है।।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh