Crime News / आपराधिक ख़बरे

अंतर्जनपदीय शातिर महिला अपराधी अन्तिमा सिंह गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

 

आज़मगढ़। जिले के सिधारी थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्जनपदीय शातिर महिला अपराधी को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला पर आज़मगढ़ और मऊ जिलों में नौ मुकदमे दर्ज हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक सिधारी हेमेन्द्र सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, चौकी प्रभारी मूसेपुर थाना सिधारी मय हमराह टीम के साथ बुधवार  को गश्त पर थे। इसी दौरान नरौली से दक्षिण जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास  ग्राम नरौली से महिला अभियुक्ता अन्तिमा सिंह पत्नी रविन्द्र सिंह निवासी किशुनपुरा थाना जहानागंज, जनपद आज़मगढ़ उम्र लगभग 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान कब्ज़े से एक देशी तमंचा व कारतूस 12 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 9mm बरामद किया गया। पुलिस की  पूछताछ में पता चला कि अन्तिमा सिंह का आपराधिक इतिहास लंबा है और वह चोरी, लूट, धोखाधड़ी, मारपीट, घर में घुसकर हमला करने, अवैध असलहा रखने जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रही है।

अब तक उसके खिलाफ आज़मगढ़ व मऊ जिले में कुल  नौ मुकदमे दर्ज हैं ,पुलिस ने बताया कि वह लगातार दोनों जनपदों में सक्रिय रहकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देती रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh