टॉप टेन अभियुक्त अवैध असलहा संग के साथ धराया : निज़ामाबाद
आज़मगढ़ निज़ामाबाद : निज़ामाबाद पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हासिल हुई जब प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह के नेतृत्व मे उपनिरीक्षक रहिमुद्दीन ने अपने हमराहियों संग मुखबिर खास की सूचना पर निज़ामाबाद फरिहा मार्ग पर बड़ा गांव नहर से एक अभियुक्त विशाल पुत्र महेंद्र को एक अदद तमंचा और एक अदद 315 बोर जिंदा कारतूस सहित धर लिया और थाना ले आये और मु० आ० स० 59/21धारा 3/25 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय को चालान कर दिया गया
गिरफ्तार अभियुक्त विशाल पुत्र महेन्द्र साकिन गन्धुवई थाना निज़ामाबाद ने पूछताछ पर बताया कि वह शौखिया असलहा रखता है ताकि लोगों मे उसका भय और रसूख बना रहे
बता दें कि पंचायत चुनावों के मद्देनजर जिले भर मे अवैध वाहनों और संदिग्ध लोगों की पकड़ के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।



















































Leave a comment