Latest News / ताज़ातरीन खबरें

निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक बिक्री करने वाले 14 विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई, विक्रय प्राधिकार पत्र निलंबित


किसान के भेष में अधिकारियों ने विभिन्न विकास खण्डों के उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर किया औचक निरीक्षण

मऊ। घोसी।जनपद में कतिपय उर्वरक विक्रेताओं द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरकों की बिक्री (ओवररेटिंग) किए जाने का मामला समाचार पत्रों के माध्यम से जिला प्रशासन के संज्ञान में आने पर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीएम के निर्देश पर जनपद के*निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक बिक्री करने वाले 14 विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई, विक्रय प्राधिकार पत्र निलंबित किया गया।
किसान के भेष में अधिकारियों ने विभिन्न विकास खण्डों के उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर किया औचक निरीक्षण:
जनपद में कतिपय उर्वरक विक्रेताओं द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरकों की बिक्री (ओवररेटिंग) किए जाने का मामला समाचार पत्रों के माध्यम से जिला प्रशासन के संज्ञान में आया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के समस्त विकास खण्डों में संचालित उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर अधिकारियों द्वारा किसान के भेष में औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई की गई।निरीक्षण के दौरान निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरकों की बिक्री किए जाने के मामले में 14 उर्वरक विक्रेता दोषी पाए गए। इन सभी के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के अंतर्गत प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई करते हुए उनके उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिए गए हैं तथा उर्वरक बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 
डीएम ने जनपद के समस्त उर्वरक विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देशित किया है कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरकों की बिक्री सुनिश्चित की जाए। यदि किसी भी उर्वरक विक्रेता द्वारा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक की बिक्री किए जाने की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने किसान भाइयों से अपील की है कि उर्वरक खरीदते समय विक्रेता से अनिवार्य रूप से पक्की रसीद प्राप्त करें तथा उर्वरक की बोरियों पर अंकित निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि का भुगतान किसी भी दशा में न करें। उर्वरकों की ओवररेटिंग, कालाबाजारी अथवा अनुपलब्धता जैसी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए जनपद में स्थापित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0547-2226271 पर संपर्क कर सकते हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh