Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मादक पदार्थ के कारोबारियों पर बरहज पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

देवरिया।बरहज पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक बेचने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुरेंद्र सोनकर (52 वर्ष) पुत्र स्व. कमला प्रसाद सोनकर निवासी पुराना बरहज और अनुप चौहान उर्फ बरिया पुत्र संतोष चौहान निवासी आजाद नगर उत्तरी थाना बरहज के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों को दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से स्मैक बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी काफी दिनों से नगर में स्मैक का अवैध कारोबार कर रहे थे। सस्ते दाम में नशा देकर ये छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को भी अपने जाल में फंसा रहे थे, जिससे क्षेत्र में नशे की लत तेजी से बढ़ रही थी। अभिभावकों में इसे लेकर आक्रोश था।

बरहज थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh