Accidental News / दुर्घटना की खबरें

बोलेरो की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

घोसी।कोपागंज। कोपागंज थाना क्षेत्र के कोपा कोहना में मंगलवार को दोपहर करीब 2:30 बजे सुभाष यादव के घर के पास तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
कोपा कोहना निवासी केवली देवी (70) पत्नी परमहंस किसी कार्य से जयरामगढ़ की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान कोपागंज की तरफ से तेज गति से कसारा की ओर जा रही बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोग तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh