Latest News / ताज़ातरीन खबरें
खाद्य अधिकारी ने विद्यालय में परखी मिड-डे मील की गुणवत्ता
देवरिया।क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुमित कुमार ने मंगलवार को बैतालपुर ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय विक्रमपुर बासपार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिड-डे मील की गुणवत्ता, किचन शेड, खाद्यान्न के रखरखाव और विद्यालय में साफ-सफाई की स्थिति देखी। बच्चों से भोजन के स्वाद के बारे में जानकारी लेने के साथ कक्षाओं में पढ़ाई की व्यवस्था का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के बाद खाद्य अधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को निर्धारित मानकों के अनुरूप बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने और विद्यालय परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
























































Leave a comment