आगामी त्यौहार के मद्देनजर बरहज थाने में पीस कमेटी की बैठक।
देवरिया ।आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर गुरुवार शाम लगभग 5: बजे थाने पर पीस कमेटी की बैठक की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रभारी थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक सुमित कांत ने किया। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं को बुलाकर त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पर वार्ता की गई।
प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित कांत ने कहा कि त्यौहार के दौरान यदि किसी ने हुरदंग करने या कानून को हाथ में लेने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। सभी लोगों को त्यौहार को प्रेम और शांति के साथ मनाना चाहिए।
इस अवसर पर अजीत राय, लबकानी, जुगनू राई बसु,शिवम तिवारी,गोपापार
राजेंद्र यादव परसिया चौबे के साथ क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों उपस्थित रहे।




















































Leave a comment