Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डीएन इंटर कॉलेज रुद्रपुर का खेल मैदान बना तालाब

देवरिया। रुद्रपुर नगर का डीएन ई.कॉलेज का खेल मैदान पूरी तरह पानी भर गया है रुद्रपुर विधानसभा बांसगांव लोकसभा के सांसद,विधायक, चेयरमैन आदि के वादे  हवा हवाई साबित हो रहे है। कभी खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों की मेहनत का गवाह रहा रुद्रपुर का प्रमुख खेल मैदान बदहाली और जलभराव की वजह से हर साल जलमग्न हो जाता है। बिदित हो कि डीएन इंटर कॉलेज और रामजी सहाय पीजी कॉलेज के बीच स्थित इस मैदान में एक समय सुबह से शाम तक खेल हॉकी, फुटबॉल,दौड़ सहित विभिन्न खेलों के आयोजन यहां नियमित रूप से होते थे।
बताया जाता है कि इस मैदान ने जिले ही नहीं, बल्कि प्रदेश और देश स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को अभ्यास का अवसर दिया है। कभी यही मैदान उभरते खिलाड़ियों के लिए उम्मीद और उत्साह का केंद्र हुआ करता था। सुबह होते ही खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंच जाते थे और शाम तक मैदान में खेल चलता रहता था।
लेकिन वर्तमान में स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। बारिश के बाद मैदान में पानी जमा होने से पूरा परिसर तालाब जैसा दिखाई दे रहा है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मैदान लंबे समय तक जलमग्न रहता है, जिससे खिलाड़ियों का अभ्यास तो दूर, मैदान में प्रवेश करना भी मुश्किल हो गया है।
स्थानीय खेल प्रेमियों का आरोप है कि दोनों शिक्षण संस्थानों के प्रबंधन की उदासीनता के कारण मैदान लगातार उपेक्षा का शिकार हो रहा है। यदि समय रहते जलनिकासी, समतलीकरण और मैदान के रखरखाव की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए यह मैदान अपनी उपयोगिता खो सकता है।
खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विद्यालय प्रबंधन तथा प्रशासन से मैदान की तत्काल सफाई, जलनिकासी और समुचित रखरखाव की व्यवस्था कराने की मांग की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh